{"_id":"6542ade7c696ee101a08c9e4","slug":"the-dead-body-of-a-farmer-who-had-gone-to-the-field-was-found-hanging-from-a-tree-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-4555-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेत पर गए किसान का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेत पर गए किसान का शव पेड़ पर लटका मिला
Thu, 02 Nov 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर कायस्थ निवासी धनसिंह (45) का शव बुधवार की सुबह खेत पर पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव धनसिंह के परिवार में पत्नी मिथलेश के अलावा तीन बच्चे हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की रात खेत पर आलू की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। बुधवार की सुबह सात बजे उसका शव खेत पर खड़े पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी मिलते ही सीओ पुलिस के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। गांव में चर्चा है कि युवक ने परिजनों से विवाद के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।