फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dargah was lifted and moved back seven feet

Sambhal News: दरगाह को उठाकर सात फीट पीछे हटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The dargah was lifted and moved back seven feet
संभल। हयातनगर स्थित दरगाह को शिफ्ट करने के कार्य में तेजी लाई गई है। सोमवार को दरगाह को उठाकर सात फीट हटा दिया गया है। रुड़की से आई टीम का कहना है कि मंगलवार को पांच फीट और हटाया जाना है। इसके बाद फाउंडेशन जो तैयार किए हैं उन पर रख दिया जाएगा। उसके बाद चिह्नित स्थान पर शिफ्ट किया जाना है। बताया कि दरगाह के चारों तरफ जैक लगाकर उठाया जा रहा है। इसमें पूरी सावधानी बरतनी पड़ रही है, क्योंकि दरगाह पुरानी निर्मित है।
विज्ञापन


संभल-बहजोई मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण किया जाना है। इस चौड़ीकरण की जद में दरगाह और मस्जिद के साथ मंदिर का भी कुछ हिस्सा आ गया है। मस्जिद तो मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी ध्वस्त कर दी है। दरगाह को मुख्य मार्ग किनारे से 30 फीट पीछे शिफ्ट किया जा रहा है। यह दरगाह मदरसा परिसर में शिफ्ट की जानी है। 20 फीट चौड़ी व 25 फीट लंबी इस दरगाह को जैक के माध्यम से उठाकर रुड़की से आई टीम शिफ्ट कर रही है। टीम का कहना है कि दरगाह को पूरी तरह से शिफ्ट करने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed