{"_id":"611c0cdd8ebc3e42b673382c","slug":"the-danger-of-accidents-due-to-potholes-on-the-main-road-sambhal-news-mbd399563245","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग के गड्ढे बन रहे ग्रामीणों के लिए हादसों का सबब, जिम्मेदारों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग के गड्ढे बन रहे ग्रामीणों के लिए हादसों का सबब, जिम्मेदारों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप
गांव मढ़न से जाने वाले मार्ग पर ऐसे हो गए हैं गड्ढे।
- फोटो : SAMBHAL
Link Copied
मढ़न(संभल)। गांव से जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। ग्रामीण कई बार आग्रह कर चुके हैं लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए गांव के मुख्य मार्ग में कोई सुधार नहीं कराया जा रहा है। जबकि गांव की सड़क पर फैली कीचड़ और गड्ढों से आए दिन हादसे होते रहते हैं। असमोली ब्लॉक के गांव मढ़न से गुमसानी तक जाने वाले चार किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है। जगह जगह गहरे और बड़े गड्ढे है।
विज्ञापन
आए दिन इन गड्ढों में गिरकर बाइक सवार घायल होते रहते हैं। कई जगह तो कीचड़ और जलभराव के भी हालात हैं। ग्रामीण काफी समय से इस मार्ग के सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
राहुल शर्मा ने बताया कि इस मार्ग को काफी समय सही कराने की मांग कर रहे हैं। रात के समय अक्सर हादसे हो जाते हैं और किसानों को गन्ना फसल लाने में दिक्कत होती है। ट्रैक्टर ट्राली पलट जाती है। शुभम ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इस मार्ग के सुधार के लिए मांग उठा चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।