फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The court has sentenced the person guilty of molesting a teenager to three years' imprisonment.

Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद लुधियाना से आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The court has sentenced the person guilty of molesting a teenager to three years' imprisonment.
बबराला(संभल)। पंजाब से घर आ रहे गांव बिजुआ नगला निवासी विशंभर (30) की रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना में रेहड़ी लगाते थे। पत्नी से विवाद के बाद वह घर आ रहे थे। जीआरपी ने पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बिजुआ नगला निवासी मानपाल ने बताया कि उसके चाचा विशंभर पंजाब के लुधियाना में मोमोज की रेहड़ी लगाते थे। पत्नी और दो बेटे भी उन्हीं के साथ रहते थे। वह करीब दस दिन पहले गांव आए थे। जहां से दो दिन बाद वापस चले गए। मंगलवार को उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह लुधियाना से अलीगढ़ तक का टिकट लेकर चले थे। वहां से बबराला रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचे नहीं पता। बरेली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54 351 दोपहर 2:30 बजे के करीब बबराला स्टेशन पर आकर खड़ी हुई थी। इसके बाद गाड़ी निकल गई तो स्टेशन पर खड़े लोगों ने ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव पड़ा देख जीआरपी को जानकारी दी। जीआरपी करीब दो घंटे तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कपड़ों की तलाशी लेने पर मृतक के पास से एक हाथ का लिखा पर्चा मिला, जिसे पर लिखा था गुन्नौर के ग्राम बिजुआ नगला विशंभर के यहां जाना है। इस पर जब संपर्क किया गया तो पता लगा कि मरने वाला युवक ही विशंभर है। इसके अलावा मृतक की जेब से ट्रेन का एक टिकट भी मिला जो दो दिसंबर सुबह 8:57 पर लुधियाना से अलीगढ़ जाने वाली ट्रेन का था।
विज्ञापन

इधर लुधियाना में ही रहने वाले मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मी नारायण की ओर से फोन पर दी गई जानकारी के आधार पर मानपाल ने बताया कि विशंभर का उनकी पत्नी से झगड़ा हो गया था और नाराज होकर गांव चले गए थे। आत्महत्या व दुर्घटना के बीच उलझी जीआरपी वास्तविकता जानने के लिए जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed