फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The couple, who were returning home after participating in the sorrow at the daughter's in-laws' house, died in a road accident.

Sambhal News: गमी में शामिल होकर घर लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
The couple, who were returning home after participating in the sorrow at the daughter's in-laws' house, died in a road accident.
बहजोई (संभल)। बेटी की ससुराल में हुई गमी में शामिल होकर घर लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के पास अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लगने से हादसा हुआ। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। जिला बुुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव घोसीपुरा सूरजपुर निवासी किशनलाल पुत्र वासुदेव अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर चंदौसी की ओर से बहजोई की ओर आ रहे थे। तभी मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस घायल दंपति को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। यहां चिकित्साधीक्षक डॉ. विरास यादव ने किशनलाल (48) व उसकी पत्नी कमलेश (42) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच-पड़ताल की। मृतक के छोटे भाई दुष्यंत ने बताया कि जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव लतरगंज में बड़े भाई किशनलाल की बेटी की ससुराल है। दामाद की दादी की मृत्यु होने पर बड़े भाई व भाभी मंगलवार की सुबह 5 बजे करीब बाइक पर सवार होकर बेटी की ससुराल के निकले थे। शाम को घर वापस घर लौटते समय बहजोई के गांव बमनेटा के निकट हादसा हो गया और भाई व भाभी की जान चली गई। उसने बताया कि भाई बेलदारी करते थे। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि मृतक व उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed