{"_id":"6303dc33fc6a3838dc2af878","slug":"the-countryside-is-laggy-in-getting-the-third-dose-of-protection-from-corona-chandausi-news-mbd4386024177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव की तीसरी खुराक लगवाने में संभल देहात फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव की तीसरी खुराक लगवाने में संभल देहात फिसड्डी
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए तीसरी खुराक लगवाने में गुन्नौर ब्लाक सबसे फिसड्डी है। जिले में 11.63 लाख के सापेक्ष 1.52 लाख लोगों का ही अभी तक टीकाकरण हुआ है। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के मुताबिक शत-प्रतिशत कोरोना से बचाव के लिए तीसरी डोज लगाने के निर्देश दिए हैं।
संभल जिले में अभी तक करीब 1466463 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली व दूसरी खुराक लग चुकी है। अब शासन ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों को शत-प्रतिशत तीसरी खुराक लगाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार टीकाकरण में लगी हैं तथा रविवार को टीकाकरण का महाभियान भी चलाया जा चुका है लेकिन अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण हुआ है। जिले में व्यस्कों को लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 152285 यानी 13.09 फीसदी लोगों को तीसरा टीका लगा है। जिले में दस सीएचसी यानी यूनिट पर टीकाकरण चल रहा है। इनमें सबसे पीछे संभल देहात ब्लॉक में 9.19 फीसदी लोगों को ही तीसरी खुराक लगी है। इनके अलावा पवांसा में 10.19 फीसदी और गुन्नौर में 10.48 फीसदी को ही कोरोना से बचाव की तीसरी खुराक लगी है।
लक्ष्य के मुताबिक सबसे कम तीसरा टीका संभल देहात ब्लॉक में लगा है। सभी का तीसरी खुराक का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना है। इस मामले में सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित कर टीकाकरण में तेजी लाने को कहा गया है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
संजीव कुमार राठौर, डीपीएम एनएचएम, संभल