फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The container hit the bus, five-six minor injuries

बस में कंटेनर ने टक्कर मारी, पांच-छह मामूली चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The container hit the bus, five-six minor injuries
वृंदावन से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस को गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपपुर डांडा के नजदीक कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच-छह श्रद्धालुओं को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के गांव दढ़ियाल, बुरावली, गढ़ी फूलपुर, गुलामपुर, डागरौली, दकेवाली के श्रद्धालु शुक्रवार को बस में सवार होकर वृंदावन दर्शन करने गए थे। शनिवार की रात लौटते समय रात करीब 12.30 बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा के नजदीक बस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के शीशे टूट गए। शीशा लगने से कई श्रद्धालुओं को हल्की चोटें लगी हैं। अमरोहा जनपद के आदमपुर निवासी बस चालक फुरकान ने बताया गनीमत रही कि किसी भी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई। बड़ा हादसा होने से टल गया। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर नहीं दी गई और श्रद्धालुओं अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed