{"_id":"65bd6de1c3cdbbaa440126c4","slug":"the-construction-work-of-the-stadium-may-start-in-the-first-week-of-march-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-107439-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्टेडियम का निर्माण कार्य मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्टेडियम का निर्माण कार्य मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है शुरू
Sat, 03 Feb 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिला स्टेडियम का निर्माण कार्य अगले महीने मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। नियोजन विभाग की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। रिपोर्ट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। शासन की ओर से दस करोड़ रुपये का बजट पहले ही दिया जा चुका है।
नियोजन विभाग की रिपोर्ट नहीं मिलने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बहजोई के गांव भरतरा में 4.318 हेक्टेयर में भूमि में जिला स्टेडियम स्वीकृत किया गया है। इसके लिए शासन ने दस करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है। शासन स्तर पर नियोजन विभाग को निर्माण की दरों की रिपोर्ट तैयार करनी थी, लेकिन उसमें काफी समय लग गया। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी मुरादाबाद के अनुसार अब प्रक्रिया चल रही है, रिपोर्ट जल्द बन जाएगी। इसके चलते ही मार्च के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पहली किस्त के जो दस करोड़ रुपये शासन स्तर से जारी किए गए थे उनसे प्रमुख कार्य कराए जाएंगे। इसी वर्ष दूसरी किस्त भी मिल जाएगी। जिससे निर्माण कार्य को आसानी से पूरा कराया जा सकेगा। दरअसल जिला स्टेडियम में 50 करोड़ से ज्यादा धनराशि खर्च की जानी है। पहली किस्त के तौर पर दस करोड़ रूपये से निर्माण कार्य शुरू होना है।
दस करोड़ के बजट से होंगे यह कार्य
जिला स्टेडियम के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को नामित किया है। यह कार्यदायी संस्था शुरूआती काम में बाउंड्रीवाॅल, पवेलियन, नलकूप का काम करेगी। इसके बाद दूसरी किस्त में अन्य काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
मार्च में मिल जाएगी दूसरी किस्त
जिला स्टेडियम के लिए मार्च में दूसरी किस्त भी जारी हो जाएगी। माना जा रहा है कि दूसरी किस्त में भी करीब दस करोड़ रुपये ही मिलेंगे। यदि काम मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा तो जिला स्टेडियम युवाओं को जल्द मिल जाएगा। जिससे प्रतिभा भी निखरेगी और खेल प्रतिभाएं निकलकर आएंगी।
नियोजन विभाग से रिपोर्ट जल्द मिलने वाली है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में जिला स्टेडियम का निर्माण शुरू हो जाएगा। मार्च में दूसरी किस्त भी मिलनी है। -प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, मुरादाबाद