{"_id":"67d9bab941aebcd5a407a501","slug":"the-construction-of-the-police-line-is-about-15-percent-complete-work-is-being-done-at-a-fast-pace-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-120420-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस लाइन का निर्माण करीब 15 फीसदी हुआ, तेजी से कराया जा रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस लाइन का निर्माण करीब 15 फीसदी हुआ, तेजी से कराया जा रहा काम
Tue, 18 Mar 2025 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संभल।
जिला बने हुए तो 14 वर्ष होने को हैं, लेकिन जिला मुख्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक नहीं मिली है। पुलिस लाइन का निर्माण इस समय चल रहा है। 15 फीसदी ही काम अभी हो सका है। लोकनिर्माण विभाग (भवन खंड) द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल पुलिस लाइन का निर्माण जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सीओ लाइन गणेश गुप्ता निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कार्यदायी संस्था के अधिकारी द्वारा बताया गया कि बाउंड्री का काम चल रहा है। उसके अलावा भी कार्य को शुरू कराया गया है।
28 सितंबर 2011 को संभल जिले का गठन तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती द्वारा किया गया था। उन्होंने भीमनगर नाम दिया था लेकिन सपा शासनकाल में भीमनगर से नाम बदलकर संभल जिला नाम किया था। भाजपा सरकार आने पर बहजोई को केंद्र बिंदु मानते हुए मुख्यालय बहजोई में घोषित कर दिया था। फत्तेहपुर शरीफनगर में रिजर्व पुलिस लाइन और आनंदपुर में जिला मुख्यालय बनाए जाने के लिए कवायद शुरू की गई थी। 92 एकड़ भूमि में 320 करोड़ रुपये से रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण तो इस समय चल रहा है। अगले वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि लगातार निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की जा रही है। जिससे निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जा सके। 15 फीसदी कार्य को कर लिया गया है।
मंडी समिति से संचालित होती है पुलिस लाइन
बहजोई की मंडी समिति से पुलिस लाइन का संचालन हो रहा है। अस्थाई पुलिस लाइन में पुलिस फोर्स के ठहरने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। काफी समस्या रहती है। अधिकारियों को भी इधर उधर रहना पड़ता है। पुलिस लाइन बनने के बाद पुलिसकर्मी से लेकर अधिकारियों तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में होंगी यह सुविधाएं
महिला बैरक, पुरुष बैरक, हॉस्पिटल, स्कूल, क्वार्टर दो प्रकार, प्रतिसार निरीक्षक यानी आरआई आवास, तीन आवास सीओ, प्रशासनिक भक्न, क्वार्टर गार्ड, शूटिंग रेंज, परेड ग्राउंड, कैंटीन बनेगी। सिपाही से लेकर सीओ स्तर के अधिकारी के आवास बनेंगे।
कोट
- पुलिस लाइन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। लगातार निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा की जा रही है। कार्यदायी संस्था से भी आग्रह किया है कि जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जाए।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।