फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The construction of Shri Kalki Dham Temple will be completed by 2029.

Sambhal News: श्री कल्कि धाम मंदिर का निर्माण 2029 तक होगा पूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The construction of Shri Kalki Dham Temple will be completed by 2029.
ऐंचोड़ा कंबोह में इस तरह तैयार किया जाना है श्री क​​ल्कि धाम। मॉडल तस्वीर
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम का निर्माण तेजी से चल रहा है। शिलादान करने के लिए भी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। श्री कल्कि धाम का निर्माण कार्य 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। निर्माण के लिए राजस्थान से शिलाएं श्री कल्कि धाम मंगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि श्री कल्कि धाम का निर्माण तय समय सीमा के अंदर ही पूरा किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सोमनाथ और अयोध्या के राम मंदिर में लगा गुलाबी पत्थर ही श्री कल्कि धाम में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि पांच एकड़ भूमि में श्री कल्कि धाम का निर्माण चल रहा है। श्री कल्कि धाम का शिखर 108 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। इसमें चौकी 11 फीट पर बनेगी। भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों के अलग-अलग गर्भगृह होंगे। बताया कि पुराणों में उल्लेख है कि कलियुग में भगवान कल्कि संभल में अवतरित होंगे। इसी कामना से श्री कल्कि धाम के निर्माण का सपना देखा था। जो अब साकार हो गया है। कई बाधाओं का सामना करने के बाद सफलता मिली है। यह देश का पहला मंदिर होगा जहां भगवान के अवतरण से पहले मंदिर का निर्माण हो रहा है। दुनियाभर में इस मंदिर की पहचान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000


प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास

श्री कल्कि धाम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2024 को किया था। लंबे समय से शिलान्यास का इंतजार कल्कि भक्त कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने श्री कल्कि धाम के निर्माण को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम की काफी प्रशंसा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। निर्माण शुरू होने के बाद से लगातार बड़ी हस्तियां शिलादान करने के लिए पहुंचती रहती हैं।
0000000000000000


वर्ष 2016 में होना था शिलान्यास, प्रशासन ने लगा दी थी रोक



सात नवंबर 2016 को श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया जाना था, लेकिन सपा शासनकाल में जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते शिलान्यास नहीं हो सका था। अगस्त 2023 में उच्च न्यायालय ने निर्माण पर लगी रोक को हटा दिया था। इसके बाद पीएम ने शिलान्यास किया और अब निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

0000000000
एक महीने के अंदर कई बड़ी हस्तियां शिलादान करने श्री कल्कि धाम पहुंचीं
श्री कल्कि धाम के निर्माण में शिलादान करने के लिए इस महीने में कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। इसमें नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री अनिल कुमार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, इंग्लैंड की राजधानी लंदन की टाउन काउंसिल वैलिंगबोरो के मेयर राज मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed