फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The compounder kept using his mobile phone and the girl died

Sambhal News: मोबाइल चलाता रहा कंपाउंडर, बच्ची की हो गई मौत

Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The compounder kept using his mobile phone and the girl died
संभल।
विज्ञापन

नगर की डॉक्टर कॉलोनी स्थित त्यागी मदर चाइल्ड क्लीनिक शनिवार की सुबह कंपाउंडर मोबाइल चलाता रहा और वार्ड में भर्ती मोहल्ला सादक सराय निवासी शहादत हुसैन की डेढ़ वर्षीय बेटी अक्सा की तबीयत बिगड़ती चली गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। जिसके बाद परिजन शव घर ले गए। सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी शहादत हुसैन ने बताया कि उनकी बेटी अक्सा नूर की तबीयत खराब थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बेटी को इलाज के लिए डॉक्टर कॉलोनी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके त्यागी के अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने बच्ची पर ध्यान नहीं दिया गया। उसकी तबियत लगातार बिगड़ती रही। इस बारे में स्टाफ को कई बार बताया, लेकिन कंपाउंडर मोबाइल चलाता रहा। डॉक्टर और कंपाउंडर की लापरवाही की वजह से दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी बेटी की मौत हो गई। बच्ची की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन बिना बच्ची का शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

वर्जन
- प्राइवेट अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। -अनुज तोमर, प्रभारी निरीक्षक संभल
विज्ञापन

- बच्ची को ओपीडी में 11 बजे करीब लेकर आए। उसे तेज बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में संक्रमण पाया गया। जब तक उसे उपचार दिया गया। उसे हार्टअटैक हो गया, जिससे मौत हो गई। लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। -डॉ. एके त्यागी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed