{"_id":"685854ef823207b3530b9475","slug":"the-committee-was-reprimanded-for-the-delay-in-demolition-of-the-mosque-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120969-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मस्जिद ध्वस्तीकरण में देरी पर कमेटी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मस्जिद ध्वस्तीकरण में देरी पर कमेटी को लगाई फटकार
विज्ञापन
चंदौसी। लक्ष्मणगंज में पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को मस्जिद कमेटी ने खुद ही ध्वस्त करने का जिम्मा लिया है। शनिवार की शाम तक मस्जिद को ध्वस्त किया जाना था। रविवार की दोपहर एसडीएम विनय मिश्रा मौका मुआयना करने पहुंचे तो मस्जिद का 60 प्रतिशत हिस्सा ही ध्वस्त किया जा सका। गुंबद समेत 40 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त करने से शेष रह गया है। जिससे एसडीएम ने मस्जिद कमेटी को फटकार लगाई और शीघ्र ही ध्वस्त करने के आदेश दिए।
पालिका की लक्ष्मणगंज में साढ़े छह बीघा भूमि पर रजा ए मुस्तफा नाम से एक मस्जिद व 34 मकान अवैध रूप से बने हैं। हालांकि लोगों पर मकान के बैनामे हैं लेकिन मस्जिद कमेटी कोई दस्तावेज दिखा नहीं सकी थी। जिससे प्रशासन ने मस्जिद को ध्वस्त करने आदेश दिए थे। मस्जिद कमेटी ने खुद ही मस्जिद ध्वस्त करने की बात कही थी। जिससे शनिवार शाम तक की मोहलत दे दी गई थी। साथ ही शनिवार को ही 34 मकानों को 15 दिन में खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।
रविवार की दोपहर 12 बजे करीब एसडीएम विनय कुमार मिश्रा मस्जिद का मौका मुआयना करने पहुंचे तो मस्जिद का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा ही ध्वस्त किया जा सका। मस्जिद का गुंबद समेत लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त करने से रह गया है। ध्वस्तीकरण का कार्य भी बंद था।
विज्ञापन
यह देख एसडीएम ने मस्जिद कमेटी को फटकार लगाते हुए ध्वस्त करने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसे बाद मजदूर बुला कर मस्जिद को ध्वस्त करने का कार्य शुरू किया गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मस्जिद कमेटी को शीघ्र ही मस्जिद ध्वस्त करने के लिए कहा गया है।