{"_id":"68e6c8b3a298473a710de7fb","slug":"the-city-will-be-beautified-with-seven-crore-rupees-roads-will-be-built-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123603-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सात करोड़ से संवरेगी शहर की सूरत, बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सात करोड़ से संवरेगी शहर की सूरत, बनेंगी सड़कें
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सात करोड़ की लागत से शहर में विकास कार्य होंगे। जल्द ही नाले, सामुदायिक शौचालय, पार्क का सौंदर्यीकरण, आरसीसी सड़कें, इंटरलॉकिंग सड़कें और नालियों का निर्माण होगा। फव्वारा चौक स्थित गांधी मूर्ति का सौंदर्यीकरण और गांधी पार्क में पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। कुछ कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जबकि कुछ स्थानों पर निर्माण शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद से मिली जानकारी के अनुसार 70569159 करोड़ संभल गेट आवास विकास डॉ. विदुषी के निकट, मोहल्ला लोधियान मंदिर से संस्कार वैली तक, माता मंदिर से संस्कार वैली के पीछे तक, कंपनी बाग, राजेंद्र प्रसाद जूनियर हाईस्कूल, मोहल्ला चुन्नी मौर्य बस्ती, मालगोदाम सुभाष रोड मोड़ से आंबेडकर पार्क तक, अक्रूरजीपुरम के पीछे गिरिराज धाम कालोनी से कैथल रोड तक, वार्ड 12 में जुल्लू की पुलिया से मोती डीजे हाउस तक, संता मिल से पालिका ट्यूबवैल तक, मोहल्ला मारवाड़ी में शराब की हट्टी से रामबाग पुलिया तक आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा।
वहीं हनुमानगढ़ी हनुमान मंदिर से अग्रवाल आयरन तक आरसीसी नाली का निर्माण होगा। मोहल्ला लक्ष्मणगंज, इंदा कालोनी, मोहल्ला गोलागंज, लक्ष्मणगंज वारिस नगर, सीकरी गेट, प्रगति विहार, सरस्वती विहार, आवास विकास, लक्ष्मण गंज मौर्य बस्ती, मोहल्ला डहरिया, मोहल्ला हनुमानगढ़ी समेत 13 मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा आवास विकास स्थित सुभाष पार्क और फव्वारा चौक स्थित गांधी मूर्ति का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बदायूं चुंगी, मोहल्ला मारवाड़ी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा। गांधी पार्क में पुस्तकालय व स्टडी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। पालिका अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिनके टेंडर हो गए हैं। वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
-- -- -- -- --
शहर में नालो, सीसी सड़कें और इंटरलॉकिंग सड़कों के अलावा पार्क व गांधी मूर्ति का सौंदर्यीकरण आदि विकास कार्य होंगे। इनकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। अधिकांश टेंडर हो गए हैं। कुछ स्थानों पर कार्य शुरू भी हो गया है। जल्दी ही अन्य स्थानों पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मराज राम, ईओ, चंदौसी।