फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The city became a pond due to rain, life got disturbed

Sambhal News: बारिश से शहर बना तलाब, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The city became a pond due to rain, life got disturbed
चंदौसी। रात से हो रही जबरदस्त से चंदौसी शहर जलमग्न हो गया। नाले चोक होने और जलनिकासी की व्यवस्था न होने से मुख्य मार्गों पर दो फीट से लेकर साढ़े तीन फीट तक पानी जमा हो गया है। बारिश ने शहर की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। दिन भर सड़कों पर पानी भरा रहा। ईओ आवास, कई सरकारी कार्यालयों, घरों व दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। शहर अस्त व्यस्त रहा। बाजार बंद रहा। पानी से निकलने के दौरान बाइक व अन्य वाहन बंद हो गए। लोग खींचते नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब एक बजे से जबरदस्त बारिश शुरू हो गई। सुबह दस बजे तक जमकर बारिश हुई, इसके बाद रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। रात से सुबह साढ़े आठ बजे से 85.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। नौ घंटे हुई बारिश से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया। पानी की सही निकासी न होने के कारण शाम तक सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बारिश ने हाल में ही पालिका द्वारा कराई नाली-नालों की सफाई भी इस की पोल खोल दी। बरसात ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। बारिश से शहर के फव्वारा चौक, घंटाघर, संभल गेट, मोहल्ला कागजी, एफआर रोड, कचहरी रोड, गोशाला रोड, गोलागंज, शांतिनगर, विकास नगर में दो फीट से साढे तीन फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा शहर के मोहल्ला लोधियान, हनुमान गढ़ी, चुन्नी मोहल्ला, लक्ष्मणगंज में बसे निचले मकानों तक में पानी घुस गया। जिसके बाद लोग बारिश के पानी को अपने घरों से बर्तनों से निकालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed