{"_id":"6907bed065b0c9abf80bd30c","slug":"the-chants-of-shri-kalki-resonated-on-the-parikrama-route-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128659-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिक्रमा मार्ग पर गूंजे श्री कल्कि के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिक्रमा मार्ग पर गूंजे श्री कल्कि के जयकारे
विज्ञापन
संभल में तीर्थ परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु। स्वयं
- फोटो : 1
संभल। देवोत्थान एकादशी के मौके पर 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति की ओर से परिक्रमा एवं कल्कि जन चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न तीर्थों पर दर्शन पूजन करते हुए श्रद्धालुओं ने श्री वंशगोपाल तीर्थ पर परिक्रमा पूर्ण की। इस बीच श्री कल्कि के जयकारे गूंजते रहे। परिक्रमा का शुभारंभ आदमपुर मार्ग पर गांव बेनीपुर चक में स्थित प्राचीन श्री वंशगोपाल तीर्थ से हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद कदंब वृक्ष की परिक्रमा लगाई और फिर श्री कल्कि का जयघोष करते हुए परिक्रमा मार्ग पर बढ़े। श्रद्धालुओं ने भुवनेश्वर तीर्थ पहुंचकर रुद्राष्टकम का पाठ कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। चामुंडा मंदिर फिरोजपुर में मां चामुंडा का स्तोत्र पाठ किया। यहां के बाद श्रद्धालु क्षेमनाथ तीर्थ पहुंचे। पवित्र कुंड में स्नान कर दर्शन पूजन किया।
भवानीपुर शिव मंदिर में महंत रामचन्द्र गिरि ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। यहां से श्रद्धालु चंद्रेश्वर तीर्थ पहुंचे। जहां शिव चालीसा पाठ के बाद श्रद्धालु पुन: प्राचीन श्री वंशगोपाल तीर्थ पहुंचे और परिक्रमा पूर्ण की। इस बीच लोगों को प्रत्येक महीने के पहले रविवार को होने वाली परिक्रमा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। जय कल्कि जय जगतपते, पद्मापति जय रमापते, हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान जसपाल सिंह, अंकित अग्रवाल, विकास वर्मा, अमित शुक्ला, अनंत अग्रवाल, कुलदीप कुमार आदि रहे।