फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Chairperson and members of the Backward Classes Commission received objections and suggestions.

Sambhal News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने लिए आपत्तियां व सुझाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The Chairperson and members of the Backward Classes Commission received objections and suggestions.
बहजोई। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर आपत्तियां व सुझाव लिए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह समेत सदस्य सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार विश्वकर्मा व सेवानिवृत आईएएस एसपी सिंह ने जन प्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों से आपत्तियां व सुझाव लिए। वहीं, आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की ओर से पंचायतों में होने वाले आगामी चुनाव के बावत पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक आरक्षण पर ब्लॉकवार बातचीत की। इस बीच, अध्यक्ष व सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों व अन्य लोगों से गांवों में पिछड़ा वर्ग की स्थिति, आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक स्थिति तथा सामान्य व अनुसूचित जाति वर्ग की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के संबंध में आपत्तियां व सुझाव लिए।
विज्ञापन

इस बीच, अध्यक्ष सदस्यों की ओर से नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों से पूर्व राजनीतिक आरक्षण की वर्तमान स्थिति तथा पिछड़ेपन के वास्तविक स्वरूप का आंकलन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, डीडीओ राम आशीष ने बताया कि जिला संभल की कुल जनसंख्या 17,31,335 है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जनसंख्या 9,70,492 तथा अनुसूचित जाति की जनसंख्या 3,87,025 है।

इसके बाद आयोग के साथ आए विशेष कार्याधिकारी मोहम्मद अंसारी ने आयोग की कार्यप्रणाली, रूपरेखा तथा जिला भ्रमण के उददेश्य की जानकारी दी। इस बीच, अध्यक्षों व सदस्यों ने प्रेसवार्ता भी की। कार्यक्रम में सीडीओ गोरखनाथ भटट व एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एएसपी मनोज कुमार रावत, एएमए आशीष सिंह, चेतेंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed