फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The cause of the farmer's death is not clear, the viscera is safe.

Sambhal News: किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The cause of the farmer's death is not clear, the viscera is safe.
धनारीं(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी रामौतार की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी रामौतार (42) मंगलवार की सुबह 10 बजे बैंक जाने की बात कह कर घर से निकले थे। शाम साढ़े छह बजे परिजनों की रामौतार से फोन पर बात हुई तो उन्हाेंने बताया कि गढ़ी बिचौला आ गया हूं। इसके बाद रात नौ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो फिर से फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परिजन रात भर तलाश करते रहे लेकिन रामौतार का कहीं कोई अता पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह छह बजे करीब गांव गढ़ी बिचौला के निकट सड़क किनारे रामौतार का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित रखा गया। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed