फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The car collided with the culvert due to the driver taking a nap, one killed, four injured

चालक को झपकी आने से पुलिया से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the culvert due to the driver taking a nap, one killed, four injured
बबराला (संभल)। गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गांव गुन्नौर हीरापुर इटऊआ के पास गुरुवार की तड़के करीब तीन बजे कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया। कार सवार गाजियाबाद से कादराबाद देवी मंदिर पर दर्शन करने आ रहे थे।
विज्ञापन

गाजियाबाद के प्रतापनगर कालोनी निवासी रामौतार अपनी पत्नी, साली, साढू़ के साथ दुर्गा नवमी पर बुधवार की रात जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद स्थित देवी मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। कार बुकिंग पर थी। गाजियाबाद निवासी चालक चला रहा था। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे गुन्नौर पहुंचने के बाद चालक रास्ता भटक गया और जुनावई बदायूं की ओर जाने के बजाय कार बबराला की ओर मोड़ दी। बबराला गुन्नौर के बीच आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव गुन्नौर हीरापुर इटउआ के पास चालक कार को झपकी आ गई और कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी रामौतार (45), उनकी पत्नी शंकर देवी, रामौतार के साढू़ वेदप्रकाश, वेदप्रकाश की पत्नी अनार देवी, मोनू घायल हो गए। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों की सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रामौतार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार स्वास्थ्य कर्मियों ने किया। सूचना पर भोर में ही परिजन गुन्नौर पहुंच गए और घायलों को गाजियाबाद ले गए। साथ ही परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

घायल वेदप्रकाश ने बताया कि वे सभी लोग किराए की कार में सवार होकर थाना जुनावई क्षेत्र के कादराबाद स्थित देवी मंदिर पर दर्शन करने आ रहे थे। रात होने के कारण चालक द्वारा रास्ता भटक जाने पर बबराला की ओर चले गए। घटना की सूचना पर मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed