फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The canter went out of control, crossed the divider, hit a fertilizer-laden tractor-trolley and then climbed onto the house

Sambhal News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से उतर कर खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार मकान पर चढ़ा कैंटर

Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The canter went out of control, crossed the divider, hit a fertilizer-laden tractor-trolley and then climbed onto the house

विज्ञापन
बहजोई(संभल)। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कलक्ट्रेट के बाहर बजरी से भरा कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से उतर कर आगे जा रही खाद के कट्टों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार कर मकान में जा घुसा। इस दौरान एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कैंटर हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
हादसा उस समय हुआ जब बजरी से लदा एक कैंटर चंदौसी की ओर से आ रहा था। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कलक्ट्रेट के बाहर अचानक कैंटर अनियंत्रित हो गया। जिससे कैंटर डिवाइडर को तोड़ता हुआ आगे जा रही खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार कर सड़क किनारे एक मकान के चबूतरे पर चढ़ गया। टक्कर लगने से एक बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली में लदे खाद के कट्टे सड़क पर बिखर गए। जिससे हाईवे की एक लेन का यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही सुबह का समय होने पर कोई बाहर नहीं था। जिससे बड़ा हादसा बच गया। किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कैंटर को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु किया। करीब सात बजे यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार घायल
बबराला। नगर के साहूकारा धोबियान मोहल्ला निवासी इरशाद पुत्र हमीद बाइक पर सवार होकर गुन्नौर नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही गांव इटऊआ के निकट पहुंचा। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। सिर में गंभीर चोटें आई है। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed