फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The canter running after hitting the car overturned in the moat

कार को टक्कर मार भाग रहा कैंटर खंदक में पलटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The canter running after hitting the car overturned in the moat
मुरादाबाद रोड पर चंदौसी ग्रीन के सामने खड़ी कार को तेज गति में आ रहे कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। घटना के भाग रहे चालक का कैंटर अनियंत्रित हो गया और घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे खंदक में पलट गया। हादसे में कैंटर घायल हो गया तथा कार में सवार बैंक मैनेजर मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

गांव नूरपुर पिनौनी की प्रथमा ग्रामीण बैंक शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हरित सिंह और शाखा प्रबंधक सतीश कुमार मीना चंदौसी ग्रीन में रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब नौ बजे उनकी गाड़ी चंदौसी ग्रीन में मुड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी और दोनों बैंक मैनेजर गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक कैंटर चालक नशे में था और उसने अपनी पहचान अवनीश निवासी कस्बा आंवला जिला बरेली बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed