{"_id":"68336dacdeba0cb5b607b26c","slug":"the-bulldozer-roared-again-against-encroachment-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-122962-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर
Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संभल।
चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान छठवें दिन भी जारी रहा। हालांकि रविवार को भी सख्ती को देखते हुए दिनभर लोग खुद ही अतिक्रमण की जद में आए मकान व दुकानों को तोड़ते रहे। अतिक्रमण हटते ही चौड़ीकरण के कार्य में गति आएगी।
संभल के चंदौसी चौराहे व चौधरी सराय चौराहे पर जगह कम होने की वजह से हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। हालत यह है कि यातायात पुलिस की ड्यूटी के बाद भी हर 10 से 15 मिनट में लोग जाम से जूझते रहते हैं। सबसे ज्यादा स्थिति चंदौसी चौराहे की खराब है। जिस तरह वाहनाें का दबाव है, उस हिसाब से वर्तमान में चौराहे की चौड़ाई कम है। ऐसे में मुरादाबाद, चंदौसी रोड की ओर आने जाने वाले वाहन और रोडवेज स्टैंड व शहर के ट्रैफिक का दबाव यहां जाम की मुख्य वजह है। जिससे काफी परेशानी होती है।
खासकर त्योहारों के समय जाम से लोग बेहद परेशान होते हैं। इसी के निजात के लिए चंदौसी और चौधरी सराय चौराहे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चंदौसी चौराहे के चाराें और सड़कों के दोनों साइड अतिक्रमण चिह्नित किया गया है। इसमें 50 से अधिक दुकान मकान आए हैं। जिन्हें तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। पालिका ने शुरुआत में अतिक्रमण चिह्नित होने के बाद दो दिन तक अतिक्रमण को ध्वस्त किया।