{"_id":"6a91e24bb09e274adc032f77","slug":"the-bsa-sought-a-response-from-the-block-education-officer-on-five-points-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139612-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांगा पांच बिंदुओं पर जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांगा पांच बिंदुओं पर जवाब
Sat, 29 Aug 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा। ब्लॉक के गांव हेमदपुर स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में लगे पांच यूकेलिप्टस के पेड़ों को बिना नीलामी काटने का मामला तूल पकड़ गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा से पांच बिंदुओं पर जवाब तलब किया है। जवाब में पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया, बिना सूचना बेचे गए पेड़ों की रकम का हिसाब, वन विभाग और खंड कार्यालय को प्रकरण की जानकारी दी गई या नहीं, जैसे बिंदु शामिल हैं।
वन क्षेत्राधिकारी गुन्नौर ब्रजमोहन ने बताया कि पेड़ों के कटान की कोई सूचना उनके कार्यालय को नहीं दी गई थी और न ही वन विभाग से कीमत का मूल्यांकन कराया गया। शिक्षक ने निजी स्तर पर गांव के लोगों से पेड़ कटवा दिए। वहीं स्कूल प्रबंध समिति के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिक्षक ने पेड़ कटवाने से पहले समिति से जिक्र तक नहीं किया।
पेड़ कटने के बाद भी कोई रकम समिति के खाते में जमा नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशन सिंह ने पांचों पेड़ गांव के एक व्यक्ति को बेच दिए। प्रधानाचार्य का कहना है कि जहां पेड़ थे, वहां शौचालय बनाया जाना है। इसलिए कटवाए गए। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि नोटिस जारी किया गया है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।