फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The brother of the deceased woman filed a report of abetment to suicide against brother-in-law

मृतक महिला के भाई ने बहनोई के विरुद्ध दर्ज कराई आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The brother of the deceased woman filed a report of abetment to suicide against brother-in-law
चंदौसी। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूद महिला ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के पास से सुसाइड नोट मिला था। घटना के दूसरे दिन महिला के भाई ने अपने बहनोई पर अपनी बहन को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मुरादाबाद-अलीगढ़ पैसेंजर के आगे कूद कर शुक्रवार की रात आठ बजे महिला ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के पास पुलिस ने पर्स बरामद किया। इसमें आधार कार्ड, एक पर्ची व अन्य सामान मिला था। पर्ची में महिला ने आत्महत्या करने की बात लिखी थी। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। आधार कार्ड से महिला की शिनाख्त थाना नखासा के गांव पीपली रहमापुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर महिला का भाई सदाकत अली, पिता फिदा हुसैन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को देख सदाकत अली ने उसकी पहचान अपनी बहन के रूप में की। सदाकत अली का आरोप है कि उसकी बहन कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इस कारण महिला व उसके पति अब्बास अली के बीच अनबन रहती थी। कहासुनी के बीच पति अब्बास अली महिला से मरने की बात कहता था। सदाकत अली ने बहनोई अब्बास अली के विरुद्ध बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed