फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The brother-in-law shot and killed the old lady after becoming a hindrance in illicit relations

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर देवर ने की थी वृद्धा की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law shot and killed the old lady after becoming a hindrance in illicit relations
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा में 11 फरवरी की रात 60 वर्षीय वृद्धा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के देवर वीरपाल को गिरफ्तार किया तथा आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांव की एक महिला से संबंध होने की बात कबूल की है। बताया कि भाभी उसकी निगरानी करती थी और अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी। आरोपी ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

धनारी थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा निवासी वृद्धा कांता देवी (60) पत्नी किशन पाल 12 फरवरी की रात करीब ढाई बजे माथे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के नंदाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना वाले दिन मृतका का देवर वीरपाल और उसका मौसेरा भाई घर पर थे। घटना के बाद वृद्धा का देवर वीरपाल व उसका मौसेरा भाई फरार हो गए। जिससे पुलिस को दोनों पर शक होने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी वीरपाल को गांव गढ़ी बिचौला के तिराहे से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी वीरपाल ने बताया कि उसके गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। इसको लेकर भाभी नाराज रहती थी और बड़े भाइयों से शिकायत कर दी थी। हर समय निगरानी करती रहती थी। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर भाभी की हत्या की योजना बनाई। जिसके लिए अपने मौसेरे भाई दीपक को बुला लिया। 12 फरवरी की रात सभी सो गए तो रात करीब ढाई बजे भाभी को गोली मार दी। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि अभियुक्त वीरपाल के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। जिससे महिला की हत्या की गई है। एक आरोपी दीपक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कौआखेड़ा में वृद्धा की हत्या हुई थी। जांच में वृद्धा के देवर द्वारा हत्या किए जाना प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी देवर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में सहयोग करने वाले रिश्ते के मौसेरे भाई की पुलिस को तलाश है।
गोपाल सिंह, सीओ बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed