फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the boy was beaten in the house by making hostage

युवक को घर में बंधक बनाकर पीटा, फायरिंग

Fri, 24 Aug 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Fri, 24 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
the boy was beaten in the house by making hostage
युवक को बनाया बंधक। - फोटो : अमर उजाला
गांव भैंसोड़ा में एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया। साथ ही फायरिंग भी की गई। युवक का तीन दिन पहले डीजे बजाने को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गई। पुलिस ने मौके से तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।        
विज्ञापन


गुरुवार सुबह 8 बजे करीब भैंसोड़ा निवासी धर्मेंद्र किसी काम से जा रहा था। अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उसको घर में बंधक बना लिया। कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पिटाई  की गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने यूपी 100 और मढ़न चौकी पुलिस को दी। बंधक बना मारपीट की सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और युवक को आरोपियों के चंगुल से बचाया। घायल अवस्था में युवक को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी मारपीट के आरोप से घिरे दूसरे पक्ष ने कहा कि युवक तमंचा लेकर उनके घर पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। मजबूरी में उसे पकड़ा गया। दूसरी ओर पीड़ित युवक का कहना है कि सोमवार को धर्मस्थल पर डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया था।


गुरुवार को जब वह निजी काम से जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट करते हुए घर में बंधक बना लिया।  उन्होंने मारपीट करते समय फायरिंग की थी। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed