फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The boundary wall of the cremation ground under construction in Rajpura collapsed

Sambhal News: रजपुरा में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्री वॉल गिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall of the cremation ground under construction in Rajpura collapsed
रजपुरा। रजपुरा गांव में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्री वॉल गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों से जांच की मांग की है। रजपुरा ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत सिपाहीलाल इंटर कॉलेज के पीछे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण चल रहा है। इसमें करीब 30 लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह, शांति स्थल, शेड, इंटरलाकिंग, सीमेंटेड कुर्सी, नल, बाउंड्री वॉल और शौचालय बन रहा है। साथ ही सौंदर्यीकरण भी होना है। ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआत से ही निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। मानक के विपरीत इसमें दोयम दर्जे की ईंट और घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।
विज्ञापन

इसी का नतीजा है कि अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्री वॉल की सात फीट ऊंची दीवार धराशायी हो गई। गुणवत्ता ऐसी है कि दीवार की ईंटें बिखर गईं। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था। अन्यथा कोई जनहानि हो सकती थी। आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। अब रजपुरा के शिवभक्त शर्मा, सौरभ गुप्ता, अनुज गोयल, सुरेन्द्र कुमार, अखिलेश अग्रवाल ने निर्माण कार्य की जांच कराने और मानक अनुसार कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

0000
अंत्येष्टि स्थल की गुणवत्ता का मामला सामने आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मानकानुसार कार्य कराया जाएगा।
कमलकांत, बीडीओ, रजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed