{"_id":"68e6c98af9b04d059f043ca6","slug":"the-boundary-wall-and-foundation-of-the-roadways-bus-stand-are-ready-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-127854-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस अड्डे की चहारदीवारी और फाउंडेशन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस अड्डे की चहारदीवारी और फाउंडेशन तैयार
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद मार्ग स्थित वाजिदपुरम के पास तश्तपुर में रोडवेज बस अड्डे की चहारदीवारी और फाउंडेशन तैयार हो चुका है। फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास रोडवेज बस अड्डा निर्माण के लिए शासन द्वारा 4.50 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। जिसमें छह कमरों, कैंटीन का निर्माण होना है। कमरों के साथ शौचालय की व्यवस्था भी होगी। यात्रियों के लिए अलग से शौचालय बनाया जाएगा। बात निर्माण कार्य की करें तो अब तक रोडवेज बस अड्डा के लिए चारों ओर नींव भरने के साथ बाउंड्री बनकर तैयार चुकी है। जिसकी ऊंचाई करीब छह फीट है। अभी छह फीट बाउंड्री और बनाई जानी है। वहीं जिस स्थान पर भवन का निर्माण होगा, वहां फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। ठेकेदार आदिल का कहना है कि निर्माण कार्य फरवरी महीने तक पूरा करा लिया जाएगा।
00000000000
1991 से किराये के भवन में चल रहा रोडवेज बस अड्डा
संभल। संभल में वर्ष 1991 से किराये के भवन में रोडवेज बस अड्डा संचालित हो रहा है। इसके लिए निगम द्वारा 15 हजार रुपये किराया चुकाया जाता है। भवन में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था और स्टाफ के लिए सुविधा नहीं है। बरसात के मौसम में रोडवेज बस अड्डा परिसर में जलभराव हो जाता है। जिस कारण यात्रियों और स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
000000000000
कार्यशाला का भी निर्माण होगा
रोडवेज बस अड्डा के साथ कार्यशाला निर्माण भी संभल में किया जाएगा। शासन द्वारा 12 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। इसके लिए भी सीएनडीएस जल निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। कार्यशाला का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। संवाद