फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of the woman could not be identified,

महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, गुन्नौर पुलिस ने आसपास के जिलों को भी भेजी सूचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman could not be identified,
संभल/बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सैलाब के नजदीक आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर किनारे मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस के साथ ही मंडल के कई जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है। जिससे शिनाख्त हो सके। महिला का शव वस्त्रविहीन हालत में पड़ा मिला था। हत्या कर दुष्कर्म की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब छह बजे गांव हुसैनपुर सैलाब के ग्रामीणों ने आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर एक 25-26 वर्षीय महिला का शव वस्त्रविहीन हालत में पड़ा देखा। महिला के सिर और चेहरे पर चोट थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। लेकिन दूसरे दिन भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुन्नौर पुलिस ने संभल जिले के आसपास के जिलों की पुलिस को भी अवगत करा दिया है। अलीगढ़ और बुलंदशहर की पुलिस को भी सूचना दी है। जिससे महिला के शव की जल्दी पहचान हो सके। महिला के नजदीक से गुलाबी रंग का लंबा कुर्ता और लाल रंग की पाजामी पुलिस ने बरामद की है। महिला के एक हाथ पर ओम गुदा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट 72 घंटे में आएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश आर्य ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट 72 घंटे में आएगी। उसके बाद आगे आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed