Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for the Sambhal-Gajraula railway line

Sambhal News: संभल-गजरौला रेलवे लाइन की मांग

Wed, 11 Nov 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for the Sambhal-Gajraula railway line
संभल। गजरौला तक रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ता व समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गांव महमदपुर कुंज में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसमें संभल-गजरौला रेलवे लाइन विस्तारीकरण पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। जिसमें आगामी रेल बजट में रेल बजट मंजूर किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग पिछले काफी लंबे अरसे से की जाती आ रही है। पूर्व सांसद सतपाल सैनी ने काफी प्रयास किए, जिसके हमें कुछ सार्थक परिणाम भी देखने को मिले, लेकिन आज तक रेल बजट मंजूर नहीं हो सका है। जनहित की मांग पर संज्ञान लेकर रेल बजट मंजूर होना अति आवश्यक है। इससे संभल का धार्मिक और आर्थिक विकास होगा। अशोक कश्यप ने कहा कि गरीब जनता को आज के महंगाई के दौर में यात्रा करना काफी महंगा पड़ता है। रेल विस्तारीकरण हो जाने से देश के दूसरे शहरों में आने-जाने में काफी सुगमता होगी। पैसा बचेगा, कम पैसे में आसानी से आ जा सकेंगे। अतर सिंह सैनी ने कहा कि रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग जनहित में है।
विज्ञापन

संभल में साधु संतों व तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, प्रत्येक माह 24 कोसीय परिक्रमा होती है। विकास चौधरी ने कहा यह काफी पुरानी है और हर वर्ष यह सुनने को आता है कि इस वर्ष के रेल बजट में संभल के लिए जरूर रेल बजट मिलेगा लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगती है। राकेश कुमार ने कहा संभल एक ऐतिहासिक शहर है, फिर भी आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। संभल में मेंथा उद्योग, आलू उद्योग भी हैं, लेकिन रेल लाइन की सुविधा नहीं होने से इन उद्योगों का ठीक से विकास नहीं हो पा रहा है, रेल लाइन विस्तारीकरण हो जाने से संभल के लोग विशेष कर किसान अपने उत्पाद को दूसरे शहरों में ले जाकर देख सकेंगे, किसानों की आय बढ़ेगी। लोगों को रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रविराज चाहल ने कहा कि जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संभल की जनता को रेल लाइन के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। लोग काफी जागरूकता दिखा रहे हैं। इस दौरान कैलाश सिंह, राकेश कुमार, अशोक कश्यप, महाराम जाटव, दीपांशु जाटव, परमजीत सिंह, ईश्वर दयाल, चौधरी चरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed