{"_id":"69e520f2c5d3e28f7a089f80","slug":"the-body-of-the-mining-clerk-who-drowned-in-the-ganga-was-recovered-on-the-sixth-day-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128667-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा में डूबे खनन मुंशी का शव छठे दिन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा में डूबे खनन मुंशी का शव छठे दिन बरामद
Mon, 20 Apr 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के असदपुर घाट पर स्नान करते समय गंगा में बहे खनन मुंशी का शव छठे दिन रविवार को बरामद हो गया। शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर रामघाट के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुलंदशहर जिले के सिंचाई विभाग की टीम में शामिल श्रमिकों ने रामघाट के पास गंगा में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जुनावई थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम दुर्गपुर निवासी प्रबल कुमार चौहान उर्फ प्रवीन कुमार (23) एसएस मेजर्स इंफ्राटेक के बालू खनन ठेकेदार राजकुमार शर्मा के यहां मुंशी का कार्य करते थे। 14 अप्रैल को बालू खनन कार्य शुरू करने से पहले वह साइट इंचार्ज अशोक पाराशरी समेत चार लोगों के साथ असदपुर गंगा घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय वह गंगा में डूब गए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद से स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी रही। शनिवार शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजन निराश होकर घर लौट गए थे।
रविवार को शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। इस संबंध में बालू खनन ठेकेदार ग्रुप के किरनवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता और परिवार के लोग पांच दिन तक लगातार गंगा किनारे उसकी तलाश करते रहे। उन्होंने मृतक परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।