फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man who was swept away in the Ganga was found floating in the water after 20 hours

Sambhal News: गंगा में बहे युवक का शव 20 घंटे बाद पानी में उतराता मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who was swept away in the Ganga was found floating in the water after 20 hours
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव नगला अजमेरी में गंगा के कच्चे घाट पर सोमवार को एक युवक डूब गया था। डूबने के लगभग 20 घंटे बाद उसका शव गंगा में तैरता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव नगला अजमेरी निवासी किशन पाल (20) बीते दिन सुबह लगभग नौ बजे गांव के ही पांच लोगों के साथ में गंगा स्नान करने को गया था।
विज्ञापन

गंगा में स्नान करते समय पंछी, शिब्बू व किशनपाल अचानक से गहरे पानी में पहुंच गए। गहरे पानी में पहुंचते ही तीनों गहरे पानी में बहने लगे थे। पंछी अपने आप बाहर निकलने के साथ ही शिब्बू को भी सुरक्षित बाहर निकाल लाया था। लेकिन किशन लाल को लगातार गोते लगने के कारण वह उसे निकालने में सफल न हो सका। किशन लाल के डूबने की सूचना पर जुनावई थाना प्रभारी अनिल कुमार को मिली तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोताखोरों द्वारा लगातार युवक की तलाश की गई। लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चला। जिसके बाद युवक को तलाशने के लिए थाना प्रभारी ने मुरादाबाद पीएसी को भी सूचना दी। मंगलवार की सुबह से ही युवक की तलाश करने के लिए बबराला के राजघाट से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने युवक की तलाश करने के लिए काफी मशक्कत की। पर कहीं भी सफलता हाथ ना लगी। मंगलवार की शाम को लगभग पांच बजे युवक किशनलाल का शव गंगा में तैरता दिखाई दिया। जिसे गोताखोरों ने गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed