फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man who had left home in anger was found hanging from a tree.

Sambhal News: घर से नाराज होकर निकले युवक का पेड़ पर लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home in anger was found hanging from a tree.
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति रात में घर से नाराज होकर निकल गया। सुबह जब उसकी पत्नी कूड़ा डालने के लिए घर के पास ही घूरे पर गई तो वहीं पास में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकते देखा। पति के रूप में पहचान होने पर महिला रोना बिलखना शुरू कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और परिवार वालों के साथ उसका मफलर के सहारे पेड़ पर लटकता शव नीचे उतारा। बाद में पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार 45 वर्षीय व्यक्ति शराब का आदी था। पत्नी और परिवार के लोगों से अक्सर नशे में लड़ता था। बीती सोमवार की रात भी खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर वह नाराज होकर घर से निकल गया। वह रातभर घर नहीं आया। सुबह को उसका शव गांव के पास ही पेड़ से लटका हुआ मिला। गले में मफलर डालकर उसने आत्महत्या कर ली थी। परिजन शव को उतार कर घर ले गए और बाद में उसका बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed