फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man who had come to his sister's in-laws house was found hanging from a noose

Sambhal News: बहन की ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to his sister's in-laws house was found hanging from a noose
रहरा/आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बड़ी बहन की ससुराल में छोटी बहन की शादी का कार्ड लेकर आए कासिम (20) का शव कीकर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना स्थल बहन की ससुराल के घर से पांच सौ मीटर दूरी पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव चाऊपुरा टांडा निवासी कासिम की बहन की शादी 25 जनवरी को है। वह घर से शादी का कार्ड देने शुक्रवार शाम रहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी बड़ी बहन शाहनाज के घर आया था। शुक्रवार और शनिवार की रात को वह बहन के घर पर ही रुका था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे उसका शव बहन के घर से पांच सौ मीटर दूर कीकर के पेड़ पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सात बहन भाइयों में छठे नंबर का था। कासिम दिल्ली में सीलिंग के काम की ठेकेदारी करता था। रविवार की सुबह जंगल में लकड़ी काटने पहुंचे लोगों ने उसका शव लटका देखा। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दुपट्टे की जांच कर रही पुलिस
कासिम का शव जिस दुपट्टे से लटक रहा था, वह किसका था। यह बड़ा सवाल है। कासिम के बहनोई अली बारिश ने कहा कि दुपट्टा उनके घर का नहीं है। यह दुपट्टा कहां से आया। इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस उस दुपट्टे की भी जांच कर रही है। वहीं कासिम की माैत से शादी के घर में मातम छा गया। कासिम की छोटी बहन की 25 जनवरी को शादी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed