{"_id":"685712629a6ee4e2d80d3b3e","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-the-bushes-he-was-identified-through-his-aadhar-card-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120946-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
विज्ञापन
धनारी। भिरावटी मार्ग पर गांव बगढ़ेर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक बाइक और युवक का शव शनिवार सुबह ग्रामीणों को दिखाई दिया। सूचना पर आई पुलिस ने युवक के जेब से निकले आधार कार्ड से उसकी पहचान श्योराज (38) निवासी गांव नगला चतुर्भानपुर के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक शुक्रवार दोपहर बाइक से साढू के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
धनारी कस्बा से भिरावटी मार्ग पर जाने वाले मार्ग पर गांव बगढ़ेर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव और बाइक ग्रामीणों को दिखाई दी। शव की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से उसकी पहचान श्योराज पुत्र नेकराम निवासी गांव नगला चतुर्भानपुर के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि श्योराज शुक्रवार दोपहर साढू के घर गांव वायभूड़ जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकला था। मृतक अपने पीछे पत्नी कलावती और एक बेटा व एक बेटी को अकेला छोड़ गया। बताया कि श्योराज के एक बेटे ने पिछले वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। हालांकि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।