{"_id":"6990db564c6e08659901f67f","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-with-the-help-of-a-muffler-in-the-cattle-shed-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-132228-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पशुशाला में मफलर के सहारे लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पशुशाला में मफलर के सहारे लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डूप्टाकलां में 22 वर्षीय भानु प्रकाश उर्फ विभू शर्मा का शव शनिवार की सुबह भोर में पशुशाला में रस्सी के सहारे टिनशेड की बल्ली पर लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों ने बताया कि भानु प्रकाश उर्फ विभू शर्मा शुक्रवार की रात घर से खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। पूरी रात घर नहीं आया। शनिवार की भोर में जैसे ही पशुशाला में पहुंचे, उसी समय देखा रस्सी के सहारे टिनशेड की बल्ली पर भानु प्रकाश का शव लटका हुआ था। यह देख चीखपुकार मच गई। रोने के आवाज सुन पड़ोसी भी आ गए।
बताया कि भानु प्रकाश की शादी करीब चार महीने पहले हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अजीमाबाद से हुई थी। सूचना के बाद मृतक के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है।