फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a murdered teenager was thrown on the roadside, Manju Raj was found written on her hand

Sambhal News: सड़क किनारे हत्या कर फेंका किशोरी का शव, हाथ पर लिखा मिला मंजू राज

Thu, 06 Mar 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a murdered teenager was thrown on the roadside, Manju Raj was found written on her hand
गवां (संभल)।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-बबराला मार्ग पर गांव बहट करन के नजदीक सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर में 14 से 15 वर्ष उम्र की किशोरी का शव मिला है। किशोरी की हत्या कर शव फेंका गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बुधवार की देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव मिलने की सूचना पर एएसपी अनुकृति शर्मा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त कराना प्राथमिकता है। उसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।गांव बहटकरन निवासी सत्यवीर ने बताया कि वह करीब छह बजे खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किशोरी का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एएसपी ने बताया कि किशोरी ने नीले रंग की जींस और सफेद और बैगनी रंग का चेक में गर्म कार्डिगन पहना हुआ है। पैर में चप्पल या जूता नहीं है। हाथ में बैंड बंधा है। एएसपी ने बताया कि शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि शव बुधवार की शाम में ही फेंका गया है। शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हाथ पर पैन से लिखा है मंजू राज, गांव से 700 मीटर दूर फेंका गया
किशोरी के हाथ पर नीले रंग से मंजू राज और आईलवयू लिखा है। शव गांव से करीब 700 मीटर दूरी पर पड़ा था। ग्रामीणों का मानना है कि प्रेमप्रसंग में किशोरी की हत्या किए जाने का संदेह है। शव भी जल्दबाजी में फेंका गया है। कूड़ा डालने के लिए अक्सर ग्रामीण जाते हैं। इसलिए यह भी माना गया है कि शव शाम के समय ही फेंका है। सुबह के समय जो ग्रामीण कूड़ा डालने के लिए पहुंचे थे उन्होंने शव नहीं देखा था। सारा दिन चहलपहल भी इस मार्ग पर रहती है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र में साल दर साल मिले हैं शव, दो महिलाएं भी शामिल

- 15 जून 2023 को टी प्वाइंट पुलिस चौकी के नजदीक अनूपशहर गवां मार्ग पर करीब 30 वर्षीय महिला का शव बोरे में बंद मिला था। महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था। इस शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 27 जुलाई 2024 को गांव रजापुर के खेतों में करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। बोरे में बंद कर शव फेंका गया था। पैरों को रस्सी से बांधा गया था। इस महिला की भी शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है।

- 20 अक्तूबर 2024 को गांव पानीबाड़ा के खेतों में फंदे से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला था। इसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी।
कैमरे लगाए जाने के बाद भी नहीं थमा शव मिलने का सिलसिला

- टी प्वाइंट पुलिस चौकी पर कई कैमरे इसलिए लगाए गए थे, ताकि शव फेंके जाने के लिए डंपिंग ग्राउंड बने रजपुरा थाना क्षेत्र में रोकथाम हो सके। 4 अक्तूबर 2022 को दो शव मिलने के बाद तत्कालीन एसपी यमुना प्रसाद ने पुलिस चौकी से निगरानी बढ़वाई थी। जिससे बुलंदशहर जिले से रजपुरा थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों पर निगरानी की जा सके लेकिन इसके बाद भी लगातार शव मिलते रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन शवों की शिनाख्त होना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed