फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body could not be identified even after 48 hours

48 घंटे के बाद भी नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The body could not be identified even after 48 hours
धनारी। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाने से 500 मीटर दूरी पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त 48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी में रखा गया है। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाने से 500 मीटर दूरी सोमवार की सुबह नौ बजे अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुला शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया था। मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। शव पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार पाठक ने बताया कि 48 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसलिए शव को मोर्चरी में रखा गया। आसपास के थानों को अज्ञात शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed