{"_id":"69178b4536d79c2c3a0efc5b","slug":"the-board-meeting-has-not-been-held-for-ten-months-proposals-are-pending-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-129053-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दस माह से नहीं हुई बोर्ड की बैठक, प्रस्ताव लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दस माह से नहीं हुई बोर्ड की बैठक, प्रस्ताव लटके
Sat, 15 Nov 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर पंचायत सिरसी में दस माह से बोर्ड की बैठक न होने की वजह से पास हुए प्रस्तावों में से आधे लटके हुए हैं। इससे सभासदों में रोष व्याप्त है।वार्ड-15 के सभासद हाशिम अली का कहना है कि बोर्ड की बैठक के लिए कई बार कहा गया, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। बैठक न कराने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।
सभासदों ने रोष जताते हुए कहा कि सात जनवरी को बोर्ड की बैठक में 15 प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लगी थी। 10 महीने से ज्यादा समय बीत गया है। अभी तक पास हुए 15 प्रस्ताव में से आठ प्रस्ताव पर ही काम हुआ है, जबकि सात प्रस्ताव लंबित हैं। अगली बोर्ड की बैठक कब होगी, यह अभी तय तो नहीं हुआ है। सभासदों का बोर्ड की बैठक के बाद ही एक हजार रुपये मानदेय स्वीकृत होता है। अब बैठक नहीं हुई तो मानदेय भी नहीं मिला। बिना बैठक आयोजित कराए यह मानदेय दिया नहीं जा सकता है।
महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर नहीं शुरू हुआ काम
बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्ताव में कई महत्वपूर्ण कार्य होना तय किए गए थे। इसमें यूनानी अस्पताल शिफ्ट करना था, होम्योपैथिक अस्पताल शिफ्ट करना था। वाल्मीकि समाज का बरात घर बनना था। बंदरों को पकड़वाना था। गोवंश पकड़ने के लिए कैटल कैचर क्रय करना था। यह महत्वपूर्ण कार्य किए जाने थे। प्रस्ताव दस महीने पहले पास हुए लेकिन इन पर कार्य नहीं हो सका। हालांकि नगर पंचायत के सभागार को आधुनिक बनाया भी जाना था। भवन की रंगाई पुताई की जानी थी लेकिन इन पर भी कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
सभासद बोले-
बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव पास हुए थे। उसमें आधे पर ही काम हो सका है। अब बैठक कराने के लिए चेयरमैन और ईओ से कहा गया है। उन्होंने भी जल्द बैठक कराने का भरोसा दिया है। -साहिर किदवई, सभासद, वार्ड-10
10 महीने से ज्यादा समय हो गया है। अभी तक बोर्ड की बैठक नहीं की गई है। चेयरमैन और ईओ से कई बार कह चुके हैं लेकिन आश्वासन देते हैं। बोर्ड की बैठक क्यों नहीं कराई जा रही है। इसका कारण भी स्पष्ट नहीं कर रहे। जो प्रस्ताव पास हुए थे उनमें भी आधे पर काम नहीं किया गया है। -हाशिम अली, सभासद, वार्ड-15
चेयरमैन बोले-
यूनानी और होम्योपैथिक अस्पताल का प्रस्ताव बनवाकर डीएम को भेजा था। वहां से तहसीलदार के पास अनुमोदन के लिए पहुंचा है। अनुमोदन होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। बरातघर का एस्टीमेट बन गया है। बंदर पकड़ने के लिए डीएफओ से अनुमति मांगी गई है। अगली बैठक भी जल्द कराई जाएगी। -कौसर अब्बास, चेयरमैन, नगर पंचायत सिरसी