{"_id":"62056720787bb31a0763a0de","slug":"the-bike-collided-with-the-tractor-trolley-parked-on-the-side-of-the-road-the-death-of-the-young-man-sambhal-news-mbd418533732","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
संभल। बाइक सवार युवक की गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर निवासी तरुण पुरी (27) पुत्र बच्चू पुरी गुरुवार की शाम सात करीब असमोली किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही गांव दुगावर स्थित सेंट ऐंथोनी स्कूल के सामने पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में तरुण को गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राहगीरों के अनुसार युवक की बाइक तेज गति से थी। सड़क किनारे खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक अविवाहित था। खेती किसानी कर ही गुजर कर रहा था। माता-पिता की भी मौत हो चुकी है।
असमोली थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।