फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The audience became emotional after watching the enactment of Ram Vanvas

Sambhal News: राम वनवास का मंचन देख कर भावुक हुए दर्शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after watching the enactment of Ram Vanvas
रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : रामलीला का मंचन करते कलाकार।
जुनावई। गांव कादराबाद में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को भगवान राम के वनवास का मंचन दिखाया गया। मंचन देख दर्शकों की आंखें छलछला गईं।
विज्ञापन

बाहर से आए कलाकारों ने मंचन के पहले दृश्य में दिखाया कि राजा दशरथ अपने महल में स्वयं को शीशे में देख रहे होते हैं। तब उनके मन में विचार आता है कि वह अब बूढ़े हो गए हैं, इसलिए राम को अयोध्या का राजा बना देना चाहिए। दूसरे मंचन में दिखाया गया कि अयोध्या में श्रीराम को राजा बनाने की तैयारियां चल रही होती हैं। इस बीच दासी मंथरा रानी कैकई को भड़का देती है कि भरत को अयोध्या का राजा बनना चाहिए। तब रानी कैकई राजा दशरथ से दो वरदान मांग लेती हैं, पहले वरदान में राम को 14 वर्ष का वनवास और दूसरे में भरत को अयोध्या की राजगद्दी। जब इसकी जानकारी भगवान राम को होती है, तो वह अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास को चले जाते हैं। इस अवसर पर लाला कृष्ण लाल, दयाराम, प्रेम कुमार मौर्य, प्रेमपाल, लाखन सिंह, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed