फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The ATS confiscated the phones and released both of them after questioning them.

Sambhal News: फोन जब्त, पूछताछ के बाद दोनों को संभल छोड़ गई एटीएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The ATS confiscated the phones and released both of them after questioning them.
संभल। सैन्य ठिकानों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में उठाए गए संभल के युवक व किशोर को यूपी एटीएस पूछताछ के बाद घर छोड़कर वापस चली गई। टीम ने दोनों को बिना सूचना शहर छोड़कर न जाने संबंधी नोटिस दिया है। उनके मोबाइल फोन एटीएस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात में यूपी एटीएस की टीम संभल के मोहल्ला खास सराय पहुंची थी। जहां से युवक और एक किशोर को हिरासत में लिया था। रातभर इनसे लखनऊ में पूछताछ की। रविवार सुबह दोनों को संभल लाकर छोड़ दिया। टीम ने दोनों को बिना सूचना शहर न छोड़कर जाने संबंधी नोटिस दिया है।
विज्ञापन

संभल पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी से इन्कार कर रही है। हालांकि, एएसपी श्रीश्चंद्र ने इतना जरूर बताया कि यूपी एटीएस की टीम संभल आई थी। इसके बाद वह कहां गई और किससे पूछताछ की, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक हाईस्कूल तो दूसरा 11वीं का छात्र
सूत्रों के अनुसार एटीएस की पूछताछ के दायरे में आए दाेनों में से एक 18 वर्ष का है। वह निजी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है और मदरसे में भी पढ़ाई कर रहा है। जबकि दूसरा किशोर है और कक्षा 11 का छात्र है। दोनों के पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। बताते चलें कि जिस युवक और किशोर से यूपी एटीएस की टीम ने पूछताछ की है, उनके खिलाफ स्थानीय थाने से अभी कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed