{"_id":"674cc6aad175e0ffc8067a26","slug":"the-atmosphere-of-the-city-is-calm-still-police-pac-and-raf-deployed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116994-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शहर का माहौल शांत... फिर भी पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शहर का माहौल शांत... फिर भी पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात
Mon, 02 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संभल। बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन का शांति बहाली का प्रयास सफल रहा। रविवार को शहर का बाजार में सामान्य दिनों की काफी चहल-पहल रही। बाजारों में खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक भी पहुंचे। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन एहतियात बरत रहा है। शहर में प्रमुख स्थानों और चौराहों पर पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात है। अधिकारी भी भ्रमण कर लोगों से संवाद कर रहे हैं।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस समय शहर में एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। शहर में नौ कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की लगी है। मुरादाबाद मंडल के रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद जिले की फोर्स की भी मुस्तैदी है। इसमें एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी लगाए हुए हैं। इसके अलावा जिले के सभी थानों से फोर्स को अलग अलग शिफ्ट में लगाया हुआ है। एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है कि शहर में शांति बहाली कराई जाए। रोजगार पटरी पर लौटे और आम लोगों के सामने किसी तरह की दिक्कत का सामना न हो। बताया कि इस समय जामा मस्जिद, नखासा तिराहा, हिंदूपुरा खेड़ा में फोर्स तैनात है। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों में शामिल शंकर चौराहा, चंदौसी चौराहा, आर्य समाज रोड पर फोर्स तैनात की गई है। अधिकारी भ्रमणशील हैं।
बवाल वाले इलाके में सैकड़ों लोग नहीं लौटे घर
बवाल हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन बवाल का असर उन इलाके से अभी नहीं खत्म हुआ है जहां बवाल हुआ था। इसमें जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाका शामिल हैं। इन इलाके में सैकड़ों लोग बवाल के बाद घर छोड़कर चले गए थे। अभी भी ज्यादातर लोग नहीं लौटे हैं। इसमें कुछ उपद्रव में शामिल थे और कुछ ने एहतियाती तौर पर घर छोड़ा है।