फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The amount of DBT did not reach the accounts of 22,554 children

22,554 बच्चों के खातों में नहीं पहुंची डीबीटी की धनराशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The amount of DBT did not reach the accounts of 22,554 children
बहजोई। जिले के 22,554 स्कूली बच्चों के खातों में डीबीटी की धनराशि नहीं पहुंची। इसके चलते करीब बीस प्रतिशत बच्चों को डीबीटी फीडिंग करते समय हुईं त्रुटियों का खामियाजा उठाना पड़ा। त्रुटियों के चलते ही प्रेरणा पोर्टल से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का डीबीटी का डाटा वापस हुआ।
विज्ञापन

जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 2 लाख 31 हजार स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे धनराशि भेजी जानी थी। इस पर बीती 6 नवंबर को परिषदीय विद्यालयों के 1 लाख 14 हजार 858 बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 12 करोड़ 63 लाख 43 हजार 800 सौ रुपये भेजे गए थे। इसी दिन मुख्यमंत्री की ओर से लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेशभर के परिषदीय विद्यालयों में तैनात स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खातों में सीधे धनराशि भेजी गई थी।
विज्ञापन

बावजूद इसके डाटा फीडिंग में त्रुटियों के चलते जिले के करीब बीस प्रतिशत बच्चों का डीबीटी का डाटा वापस हो गया। जिसके चलते 22,554 बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की धनराशि नहीं पहुंच सकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को वापस किया गया पूरा डाटा भेजा गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि सप्ताहभर में वापस हुआ डाटा ठीक कराकर भेजा जाए, जिससे कि बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे धनराशि भेजी जा सके। वहीं शेष रहे बच्चों का डाटा फीडिंग कर जल्द भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि कई मामलों में आधार से बच्चों के अभिभावकों के खाते लिंक न होने के मामलों के चलते भी डीबीटी का डाटा वापस हुआ है। बता दें कि डीबीटी के माध्यम से 1100 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से अभिभावकों के खातों में सीधे धनराशि भेजी जा रही है, जिससे कि अभिभावक बच्चों के लिए दो जोड़ी यूनीफॉर्म समेत स्वेटर, जूता-मोजा व स्कूल बैग खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed