फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The allegations of the closure of the road by the Nagar Panchayat are baseless, the report sent to the DM

नगर पंचायत द्वारा मार्ग बंद करने के आरोप निराधार, डीएम को भेजी गई रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The allegations of the closure of the road by the Nagar Panchayat are baseless, the report sent to the DM
संभल। नगर पंचायत सिरसी द्वारा बाउंड्री कर रास्ता बंद करने का आरोप निराधार बताते हुए तहसील प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। इसमें कहा है कि नगर पंचायत की ओर से खेल के मैैदान को विकसित करते हुए बाउंड्री कराई गई है। यहां कोई रास्ता नहीं है। वही इसी आराजी के बराबर में निजी संपत्ति है, उसमें रास्ता देना संभव भी नही है।
विज्ञापन

दरअसल, सिरसी के निवासियों ने दो दिन पहले तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नगर पंचायत द्वारा रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे खुलवाने की मांग की थी। इस बाबत उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को एक ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मोहल्ला चौधरियान स्थित दुर्गा मंदिर व कन्या इंटर कालेज जाने वाले रास्ते को सिरसी नगर पंचायत ने बाउंड्री कराकर बंद कर दिया है। मंदिर को जाने वाली महिलाएं व कन्या इंटर कालेज को जाने वाली छात्राओं को रास्ता बंद हो जाने पर लंबे रास्ते से जाना पड़ता है। दूसरा रास्ता सूनसान होने के कारण जब महिलाएं व छात्राएं वहां से गुजरती हैं तो वहां कुछ असामाजिक तत्व खड़े रहते हैं और महिलाओं व छात्राओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जिससे उस रास्ते से निकलना अब दूभर हो गया है। शनिवार को तहसीलदार, हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि जहां बाउंड्री कराई गई है वहां कोई रास्ता नहीं है। तहसील प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed