{"_id":"69a712a905567456710b3bed","slug":"the-administration-is-preparing-a-list-of-people-from-the-district-stranded-in-iran-and-israel-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-132840-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईरान, इस्राइल में फंसे जिले के लोगों की सूची तैयार करा रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईरान, इस्राइल में फंसे जिले के लोगों की सूची तैयार करा रहा प्रशासन
Tue, 03 Mar 2026 10:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
संभल। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते संभल के 300 से ज्यादा लोग पश्चिम एशिया के देशों में फंस गए हैं। इन लोगों के परिजनों को तो चिंता सता ही रही है। सरकार ने भी हालात को देखते हुए संज्ञान लिया है। इसी क्रम में शासन स्तर से पश्चिम एशिया के देशों में काम करने गए लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। इससे इन लोगों की मदद की जा सके।
डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर लेखपालों को लगाया गया है। पश्चिम एशिया के देशों में रह रहे लोगों के परिजनों से उनकी जानकारी ली जा रही है। इस जानकारी को शासन के लिए भेजा जाएगा।
सिरसी के ज्यादातर लोग ईरान में रहते हैं। गांव शाहपुर डसर के कई युवा इस्राइल में रहकर मजदूरी करते हैं। इन लोगों को श्रम विभाग की ओर से भेजा गया है। ईरान और इस्राइल में रह रहे लोगों के लिए ज्यादा खतरा है क्योंकि दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसके चलते भारत सरकार ने भी भारतीय लोगों को वापस बुलाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
इसके अलावा पश्चिम एशिया के देश बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन में भी जिले के लोग रहते हैं। इनमें ज्यादातर मजदूरी या वाहन चलाने के पेशे में शामिल हैं।