फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The accused said, I will not molest anyone, they are all my mother and sister

Sambhal News: दर्ज हुआ केस तो बोला आरोपी, नहीं करुंगा छेड़छाड़, सब मेरी मां-बहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The accused said, I will not molest anyone, they are all my mother and sister
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय किशोरी को आए दिन रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करना एक दूसरे समुदाय के युवक को भारी पड़ गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है। इस बीच गिरफ्तार युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी युवक का कह रहा है कि अब कभी नहीं करुंगा छेड़छाड़... सभी मेरी मां-बहन हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह चंदौसी में साफ-सफाई का कार्य करती है। 10 जून की शाम करीब आठ बजे वह चंदौसी से जब अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में आशिफ और फैजल ने रास्ते में उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाल पर थप्पड़ मारकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दोनों युवक तीन महीने से उसे परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गिरफ्तारी के बाद आशिफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आशिफ कह रहा है कि वह कभी छेड़छाड़ नहीं करेगा और सभी महिलाएं उसकी मां-बहन हैं। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि छेड़खानी के मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।



-------------
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार पर मुकदमा
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बिलारी गई हुई थी। घर पर उसकी दो बेटियां, ददिया सास व 15 वर्षीय ननद थीं। शनिवार की रात साढ़े 11 बजे करीब थाना हयातनगर के जोगीपुरा गांव निवासी रिश्तेदार घर में आ गया और उसकी ननद को कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर कर दिया। उसके बाद नाबालिग ननद बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंचीं तो पीड़िता ने अपनी उन्हें घटना से अवगत कराया। आरोप है कि पीड़िता ने जब इसकी शिकायत जब अपने रिश्तेदारों से की तो उल्टे उनके साथ ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed