{"_id":"67cc90e344f5c7d54a001104","slug":"the-accused-of-fraudulently-buying-and-selling-a-tractor-in-someone-elses-name-has-been-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-120090-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: धोखाधड़ी कर दूसरे के नाम से ट्रैक्टर खरीदकर बेचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: धोखाधड़ी कर दूसरे के नाम से ट्रैक्टर खरीदकर बेचने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। फर्जी बीमा पॉलिसी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक और आरोपी थाना कैला देवी के गांव ईशापुर सायीनी उर्फ लठीरा निवासी वीरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि शनिवार को बहजोई पुलिस ने आरोपी वीरपाल को कैला देवी चौराहे से गिरफ्तार किया है।
एएसपी ने बताया कि गांव बहरौली ताहरपुर निवासी दिनेश काे टीबी की बीमारी थी। इस बीच थाना धनारी के गांव भागनगर निवासी विनोद ने उसकी पत्नी से फर्जी तरीके से आधारकार्ड व बैंक पासबुक हथिया लिए और दिनेश के नाम से करीब डेढ़ लाख रुपये देकर एजेंसी से एक ट्रैक्टर निकाल लिया था। इसमें चार लाख का लोन कराया था। साथ ही एक बाइक भी निकाली थी। साथ ही इसका बीमा कराया था।
इसके बाद विनोद ने ढाई लाख रुपये में अपने सहयोगी वीरपाल को ट्रैक्टर बेच दिया। साथ ही इसका बीमा भी करा दिया। करीब दो माह बीमार दिनेश की मौत हो गई। इस पर पंचायत में विनोद ने बाइक तो दिनेश के पिता चंद्रसेन को दे दी थी, लेकिन ट्रैक्टर व बीमा की धनराशि नहीं दी। उधर, वीरपाल ने कागजातों पर दिनेश के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी से ट्रैक्टर अन्य व्यक्ति को बेच दिया था।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि विनोद के साथ मिलकर धोखाधड़ी करके ट्रैक्टर हथियाने व बाद में अन्य व्यक्ति को बेचने के आरोप में वीरपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा समेत दरोगा आकाश कुमार व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल हैं।
बदायूं, संभल व अमरोहा के करीब 20 आरोपियों को जेल भेज चुकी पुलिस
फर्जी बीमा पॉलिसी कराकर धनराशि हड़पने के मामले में पुलिस अब तक जिला बदायूं, संभल व अमरोहा के करीब 20 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस जेल भेज चुकी है। इनमें जिला बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित यस बैंक शाखा के दो डिप्टी मैनेजर, एक आशा कर्मी, दो मोबाइल पीओएस एजेंट, ईस्ट इंडिया बीमा इंवेस्टीगेशन कंपनी के मालिक, इंवेस्टीगेटर्स व कई दलाल शामिल हैं।
अवैध तरीके से आधारकार्ड में आयु कम करने वालों की तलाश में पुलिस
एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि गांव भागनगर निवासी आरोपी विनोद की ओर से अपने पिता पंचम सिंह के दो आधार कार्ड बनवाए गए थे। इनमें दूसरे आधार कार्ड में विनोद ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का लाभ लेने के लिए अवैध तरीके से पिता की आयु करीब 21 वर्ष कम करवा दी थी। इसको लेकर अब पुलिस अवैध तरीके से आधार कार्ड में आयु कम दर्शाने वाले लोगों की तलाश कर रही है।
कोट
- फर्जी बीमा पॉलिसी कराकर मृतक के नाम से वाहन खरीदकर बेचने व दो आधार कार्ड व अवैध तरीके से पिता की आयु 21 वर्ष कम कराने के आरोपी समेत 20 आरोपियों को जेल भेजा चुका है। अब आधार कार्ड में अवैध तरीके से आयु कम करने वाले गिरोह की तलाश की जा रही है।- अनुकृति शर्मा, एएसपी, दक्षिणी, संभल।