{"_id":"684f29b8bfcebae70c0c9b2e","slug":"the-accused-involved-in-the-ruckus-during-the-jama-masjid-survey-has-been-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-123691-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल कोटगर्वी निवासी अब्दुल समद को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बवाल में शामिल था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह बवाल में शामिल हुआ था।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद से आरोपी भागा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर अब आरोपी के घर से गिरफ्तार किया गया है।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बवालियों ने फायरिंग के साथ तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। जिसकी आकलन रिपोर्ट प्रशासन ने तैयार कर ली है। एसपी ने बताया कि बवाल में शामिल 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। फुटेज के आधार पर आरोपी तलाश किए जा रहे हैं। बताया कि 74 आरोपी ऐसे हैं जिनकी फुटेज पुलिस के पास है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनकी तलाश में भी टीम लगी है।
मालूम हो बवाल में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट भी जेल भेजे गए हैं। उनकी भी जमानत अभी नहीं हुई है। अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई चल रही है। 24 नवंबर के बाद से जितने भी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अभी किसी को जमानत नहीं मिली है।