फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten minutes of rain causes waterlogging on city roads

Sambhal News: दस मिनट की बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Ten minutes of rain causes waterlogging on city roads
चंदौसी। शुक्रवार सुबह हुई दस मिनट की झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई प्रमुख बाजारों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश होने के घंटे भर बाद ही धूप निकल आई। हालांकि तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। वहीं जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में घटाएं छाई रहीं। मौसम के करवट बदलने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह करीब 11 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। दस मिनट हुई तेज बारिश के बाद काफी समय तक झल्ला पड़ता रहा। जिससे स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, जारई गेट आदि जगह की सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर बच्चे बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश बंद होने के करीब एक घंटे बाद सड़क पर भरा पानी उतर सका। इससे वाहन चालकों के अलावा पैदल चल रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद फिर से धूप निकलनी शुरू हो गई। लेकिन तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

.................
बारिश शुरू, शहर के नाले नहीं हुए साफ

चंदौसी। बरसात का मौसम अब शुरू हो चुका है। लेकिन अब बारिश के मौसम में नगर पालिका को नाला सफाई की सुध आई है। पालिका के कर्मचारी मशीन से नाला सफाई कर रहे हैं। अगर पालिका द्वारा पहले से नालों की सफाई की गई होती, तो जरा सी बारिश में शहर की सड़कों पर जलभराव न होता। ऐसे में आवागमन करने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश में ही नाले का पानी उफन कर रोड पर आ जाता है और लोगों को इससे होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि नाला सफाई का काम जोरों पर है। एक दो दिन में ही इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed