फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten lakh stolen from the house of the general store owner at a distance of two hundred and fifty meters from the Kotwali

कोतवाली से ढाई सौ मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर स्वामी के घर दस लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ten lakh stolen from the house of the general store owner at a distance of two hundred and fifty meters from the Kotwali
ोतवाली से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने दिन-दहाड़े नगर के जनरल स्टोर स्वामी के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। बीमार जनरल स्टोर स्वामी के घर में होने के बावजूद बेखौफ चोरों ने नगदी व जेवर समेत करीब दस लाख रुपए के कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। जनरल स्टोर स्वामी की पत्नी की ओर से कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला गोलागंज जैन मंदिर के निकट निवासी जनरल स्टोर स्वामी प्रदीप आर्य के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। जनरल स्टोर स्वामी की पत्नी शोभा आर्य के मुताबिक वह दुकान पर थी। पति बीमार अवस्था में घर पर ही थे। दोपहर सवा दो बजे करीब पति को घर में कुछ आवाजाही की आहट हुई, तो उन्होंने टोका। इस पर पति को दो लोग मुख्य दरवाजे से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। इस पर पति ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वाले घर पर पहुंच गए। उसे भी जानकारी मिली। घर जाकर देखा, तो कमरे में अलमीरा खुुली पड़ी थी। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच-पड़ताल की। इसके बाद घर में बारीकी से छानबीन करने पर सामने आया, कि चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी समेत करीब सौ ग्राम सोना, आधी किलोग्राम चांदी समेत दूसरा कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed